Get App

Motisons Jewellers IPO : प्रति शेयर 52-55 रुपये का प्राइस बैंड तय, 18 दिसंबर को खुलने वाला है इश्यू

Motisons Jewellers IPO : जयपुर स्थित छाबड़ा परिवार के स्वामित्व वाली ज्वेलरी रिटेल कंपनी आईपीओ से होने वाल आय में से 58 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा, 71 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। वहीं, शेष फंड सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च होगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 3:02 PM
Motisons Jewellers IPO : प्रति शेयर 52-55 रुपये का प्राइस बैंड तय, 18 दिसंबर को खुलने वाला है इश्यू
Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतीसंस ज्वेलर्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है।

Motisons Jewellers IPO : जयपुर के मोतीसंस ज्वेलर्स ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने प्रति शेयर 52 से 55 रुपये का प्राइस तय किया है। यह इश्यू 18 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 20 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 151.09 करोड़ रुपये जुटाने का है। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 15 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। मोतिसंस ज्वेलर्स पहले ही प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के माध्यम से 33 करोड़ रुपये करोड़ रुपये जुटा चुकी है। यह राशि 55 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस पर जुटाई गई।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

जयपुर स्थित छाबड़ा परिवार के स्वामित्व वाली ज्वेलरी रिटेल कंपनी आईपीओ से होने वाल आय में से 58 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इसके अलावा, 71 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए किया जाएगा। वहीं, शेष फंड सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए खर्च होगी।

कंपनी ने 55 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 60 लाख इक्विटी शेयरों के प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 33 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इसके बाद ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में बताए गए 3.34 करोड़ इक्विटी शेयरों तक के इश्यू साइज को 60 लाख इक्विटी शेयरों से घटाकर 2.74 करोड़ इक्विटी शेयर कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें