Mouri Tech IPO: आईटी सॉल्यूशन और सर्विस प्रोवाइडर Mouri Tech अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए 25 सितंबर को मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 1500 करोड़ रुपये जुटाने का है। ड्राफ्ट पेपर्स के अनुसार आईपीओ के तहत 440 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 1060 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी।
