Get App

MTAR Technologies IPO: जानिए कैसे चेक करेंगे शेयर अलॉटमेंट स्टेटस, कब होगी लिस्टिंग

बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद ग्रे मार्केट में MTAR के अनलिस्टडेड शेयर 540-545 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2021 पर 6:46 PM
MTAR Technologies IPO: जानिए कैसे चेक करेंगे शेयर अलॉटमेंट स्टेटस, कब होगी लिस्टिंग

MTAR Technologies के IPO की लिस्टिंग पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। कंपनी का इश्यू 200 गुना सब्सक्राइब हुआ है। मार्केट के जानकारों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में MTAR के शेयर जिस प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं उससे पता चलता है कि शेयर बाजार में इसकी दमदार शुरुआत होने वाली है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 574-575 रुपए है।

बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद ग्रे मार्केट में MTAR के अनलिस्टडेड शेयर 540-545 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। MTAR Technologies के शेयरों का आवंटन 12 मार्च को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 मार्च को हो सकती है।

अगर आपने भी MTAR Technologies के IPO को सब्सक्राइब किया था, तो आसान स्टेप में IPO के रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://kcas.kfintech.com/ipostatus/ पर अपने IPO शेयर अलॉटमेंट स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

1- साइट पर पहुंचने के बाद IPO (MTAR Technologies Limited) को सिलेक्ट करें।

2- अगर आप एप्लिकेशन नंबर सिलेक्ट करते हैं, तो NON-ASBA या ASBA को सिलेक्ट करें और एप्लिकेशन नंबर फिल करें, DPID​​/ क्लाइंट ID केस में NSDL/CDSL को सिलेक्ट करें और DPID ​​और क्लाइंट ID दर्ज करें, PAN के मामले में PAN नंबर दर्ज करें।

3- इसके बाद कैप्चा बॉक्स के ठीक ऊपर हरे रंग में दिए गए नंबर एंटर करें और IPO शेयर अलॉटमेंट स्टेटस जानने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

इसके अलावा आप BSE की वेबसाइट पर भी अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इश्यू टाइप (इक्विटी) और इश्यू नेम (MTAR Technologies Ltd), एप्लिकेशन नंबर और पैन नंबर डालें और आखिर में IPO अलॉटमेंट स्टेटस जानने के लिए सर्च बटन पर क्लिक करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें