MTAR Technologies के IPO के शेयरों का आवंटन आज फाइनल हो जाएगा। कंपनी का इश्यू 3 मार्च को खुला था और 5 मार्च को बंद हुआ था। इस इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी IPO के जरिए 596 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसका इश्यू आखिरी दिन तक 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था। पिछले 5 साल में यह दूसरी कंपनी है जिसने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा फंड जुटाया है और जिसका इश्यू इतना सब्सक्राइब हुआ है।
