Get App

MTAR Technologies IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, जानिए कैसे चेक करेंगे आपको शेयर मिला या नहीं

MTAR Technologies IPO: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 मार्च को हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2021 पर 4:06 PM
MTAR Technologies IPO: शेयरों का अलॉटमेंट आज, जानिए कैसे चेक करेंगे आपको शेयर मिला या नहीं

MTAR Technologies के IPO के शेयरों का आवंटन आज फाइनल हो जाएगा। कंपनी का इश्यू 3 मार्च को खुला था और 5 मार्च को बंद हुआ था। इस इश्यू को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।  कंपनी IPO के जरिए 596 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसका इश्यू आखिरी दिन तक 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था। पिछले 5 साल में यह दूसरी कंपनी है जिसने 100 करोड़ रुपए से ज्यादा फंड जुटाया है और जिसका इश्यू इतना सब्सक्राइब हुआ है। 

MTAR Technologies में निवेश करने वालों की नजर अब इसकी लिस्टिंग पर है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 16 मार्च को हो सकती है। मार्केट के जानकारों के मुताबिक, ग्रे मार्केट में MTAR के शेयर जिस प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं उससे पता चलता है कि शेयर बाजार में इसकी दमदार शुरुआत होने वाली है।

MTAR Technologies के IPO का प्राइस बैंड 574-575 रुपए है। बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद ग्रे मार्केट में MTAR के अनलिस्टडेड शेयर 540-545 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

अगर आपने भी MTAR Technologies के IPO को सब्सक्राइब किया था, तो जान लीजिए कि आप ये स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।

-सबसे पहले रजिस्ट्रार की वेबसाइट https://kcas.kfintech.com/ipostatus/ पर क्लिक करना है।

- साइट पर पहुंचने के बाद IPO (MTAR Technologies Limited) को सेलेक्ट करें।

- अगर आप एप्लिकेशन नंबर सिलेक्ट करते हैं, तो NON-ASBA या ASBA को सिलेक्ट करें और एप्लिकेशन नंबर फिल करें, DPID​​/ क्लाइंट ID केस में NSDL/CDSL को सिलेक्ट करें और DPID ​​और क्लाइंट ID दर्ज करें, PAN के मामले में PAN नंबर दर्ज करें।

- इसके बाद कैप्चा बॉक्स के ठीक ऊपर हरे रंग में दिए गए नंबर एंटर करें और IPO शेयर अलॉटमेंट स्टेटस जानने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें