साल 2021 में प्राइमरी मार्केट में पेटीएम (Paytm), नायका (Nykaa) और जोमैटो (Zomato) सहित कई बड़े साइज के IPO देखे गए। हालांकि असली महफिल लूटी छोटे साइज के IPO ने। साल 2021 में अब तक 63 कंपनियों के IPO आए, जिनमें से 15 ने अपने निवेशकों को 300 पर्सेंट तक का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।
यह भी दिलचस्प है कि इनमें से 11 IPO का साइज सिर्फ 100 से 600 करोड़ रुपये का था, जिन्हें छोटा साइज कहा जा सकता है। न्यूरेका लिमिटेड (Nureca Ltd) के IPO का साइज सिर्फ 100 करोड़ था और इसका इश्यू प्राइस 400 रुपये था। यह कंपनी अपने निवेशकों से इश्यू प्राइस से 323 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दे चुकी हैं। Nureca Ltd का IPO 40 गुना सब्सक्राइब हुआ था और यह करीब 59 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ था।
इसी तरह पारस डिफेंस (Paras Defence) का IPO साइज भी 170 करोड़ रुपये था और यह अब तक अपने इश्यू प्राइस से 321 पर्सेंट का रिटर्न दे चुकी है। MTAR टेक के शेयर भी 575 रुपये के अपने इश्यू प्राइस से अब तक 295 फीसदी का रिटर्न दे चुके हैं। इसके अलावा लक्ष्मी ऑर्गेनिक, ईजी ट्रिप प्लानर्स और लैटेंट व्यू जैसे छोटे साइज के IPO ने भी अपने निवेशकों को इस साल जबरदस्त रिटर्न दिया है।
वहीं अगर बड़े साइज के IPO की बात करें तो इसमें सबसे अधिक रिटर्न देने में क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड का नाम है। क्लीन साइंस का IPO साइज 1540 करोड़ का था और यह अपने निवेशकों को इश्यू प्राइस से 171 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दे चुका है।
आइए डालते हैं साल 2021 के मल्टीबैगर IPO पर-