Get App

Muthoot Microfin ने लिस्टिंग से किया निराश, IPO प्राइस से 5.5% कम भाव पर लिस्ट हुए शेयर

Muthoot Microfin IPO Listing: मुथूट माइक्रोफिन के शेयरों ने अपनी लिस्टिंग पर निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर मंगलवार 26 दिसंबर को 275.30 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इसके 291 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 5.5% कम है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Dec 26, 2023 पर 11:32 AM
Muthoot Microfin ने लिस्टिंग से किया निराश, IPO प्राइस से 5.5% कम भाव पर लिस्ट हुए शेयर
Muthoot Microfin Listing: यह आईपीओ आखिरी दिन तक 11.52 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Muthoot Microfin IPO Listing: मुथूट माइक्रोफिन के शेयरों ने अपनी लिस्टिंग पर निवेशकों को निराश किया। कंपनी के शेयर मंगलवार 26 दिसंबर को 275.30 रुपये पर लिस्ट हुए। यह इसके 291 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 5.5% कम है। मुथूट माइक्रोफिन का 960 करोड़ रुपये का आईपीओ पिछले हफ्ते 18 से 20 दिसंबर के बीच बोली के लिए खुला था। आईपीओ को कुल 11.52 गुना सब्सक्राइब मिला।

आईपीओ की शुरुआत धीमी रही थी और शुरुआती दिन इसे 0.83 बार और दूसरे दिन इश्यू को 2.83 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया। योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) के लिए आरक्षित कोटा को 17.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके बाद NII कैटेगरी में कंपनी 13.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। हीं, रिटेल इनवेस्टर्स का हिस्सा 7.61 गुना भरा।

यह एक NBFC कंपनी है, जो भारत भारत के ग्रामीण क्षेत्रों पर फोकस करते हुए महिला ग्राहकों को सूक्ष्म लोन देती है। वित्त वर्ष 2023 तक के आंकड़ो पर, यह ग्रॉस लोन पोर्टफोलियो के मामले देश का 5वां सबसे बड़ा और दक्षिण भारत का तीसरा सबसे बड़ा NBFC-MFI (माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशन) है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें