Muthoot Microfin IPO : मुथूट फाइक्रोफिन के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का पहला दिन है। इश्यू को निवेशकों की धीमी प्रतिक्रिया मिल रही है और यह 83 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका है। इश्यू को 2.01 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 2.43 करोड़ शेयर हैं। इसके लिए 277-291 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। 960 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू की क्लोजिंग 20 दिसंबर को होगी।
