NAPS Global India IPO: टेक्सटाइल इंपोर्टर NAPS ग्लोबल इंडिया का 11.88 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 4 मार्च को खुलने जा रहा है। यह मार्च महीने का पहला SME IPO होगा। इसकी क्लोजिंग 6 मार्च को होगी। इसमें 13.20 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे। ऑफर फॉर सेल नहीं होगा। इसलिए IPO से हासिल इनकम कंपनी के पास जाएगी। बोली लगाने के लिए प्राइस 90 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1600 है।
