Get App

SBFC Finance IPO : 3 अगस्त को खुलेगा इस NBFC कंपनी का आईपीओ, 1025 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा

SBFC Finance IPO : इश्यू के तहत 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों द्वारा 425 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। अर्पवुड पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स एलएलपी, अर्पवुड कैपिटल और एट45 सर्विसेज एलएलपी इश्यू में शेयर बेच रहे हैं

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 27, 2023 पर 2:43 PM
SBFC Finance IPO : 3 अगस्त को खुलेगा इस NBFC कंपनी का आईपीओ, 1025 करोड़ रुपये जुटाने का है इरादा
नॉन-बैंकिग फाइनेंस कंपनी SBFC Finance अपना आईपीओ लाने जा रही है।

SBFC Finance IPO : नॉन-बैंकिग फाइनेंस कंपनी एसबीएफसी फाइनेंस (SBFC Finance) अपना आईपीओ लाने जा रही है। यह इश्यू 3 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1025 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस पब्लिक इश्यू में 7 अगस्त तक निवेश किया जा सकेगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ एक दिन पहले यानी 2 अगस्त को ही खुल जाएगा। ऑफर के लिए प्राइस बैंड की घोषणा कंपनी द्वारा आने वाले दिनों में की जाएगी। SBFC Finance कंपनी साल 2008 में इनकॉर्पोरेट हुई थी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

इश्यू के तहत 600 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों द्वारा 425 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। अर्पवुड पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स एलएलपी, अर्पवुड कैपिटल और एट45 सर्विसेज एलएलपी इश्यू में शेयर बेच रहे हैं। फ्रेश इश्यू से होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी द्वारा बिजनेस और एसेट की वृद्धि से होने वाली भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए और अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

प्राइवेट प्लेसमेंट से जुटाए 150 करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें