Get App

Neelam Linens and Garments IPO: 8 नवंबर को खुलेगा पब्लिक इश्यू, महज 20-24 रुपये पर लगा सकेंगे बोली

Neelam Linens and Garments IPO: नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स विस्तार के तहत कढ़ाई मशीनों की खरीद के लिए फंड में से 5.57 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, कर्ज चुकाने के लिए 4 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा। सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए शेष फंड का इस्तेमाल होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 07, 2024 पर 11:02 PM
Neelam Linens and Garments IPO: 8 नवंबर को खुलेगा पब्लिक इश्यू, महज 20-24 रुपये पर लगा सकेंगे बोली
Neelam Linens and Garments IPO: नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स (इंडिया) का आईपीओ कल यानी 8 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Neelam Linens and Garments IPO: नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स (इंडिया) का आईपीओ कल यानी 8 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 13 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 20-24 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। निवेशकों के पास इसमें 12 नवंबर तक निवेश का मौका रहेगा। बुक-बिल्ट इश्यू के तहत 54.18 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू शामिल है। वहीं, इसमें ऑफर-फॉर-सेल के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।

Neelam Linens कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

महाराष्ट्र स्थित सॉफ्ट होम फर्निशिंग कंपनी नीलम लिनेन्स एंड गारमेंट्स विस्तार के तहत कढ़ाई मशीनों की खरीद के लिए फंड में से 5.57 करोड़ रुपये का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, कर्ज चुकाने के लिए 4 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा। सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए शेष फंड का इस्तेमाल होगा। जून 2024 तक कंपनी पर कुल कर्ज 75.66 करोड़ रुपये था, जो काफी अधिक है।

Neelam Linens IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें