Netweb Technologies IPO : सर्वर बनाने वाली कंपनी नेटवेब टेक्नोलॉजीज इंडिया के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। आज 17 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू कुछ घंटों में ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। आईपीओ को अब तक 2.33 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक इसे 2,06,05890 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 88,58,630 शेयर हैं। इस आईपीओ में 19 जुलाई तक निवेश किया जा सकता है। कंपनी ने इश्यू के लिए 475-500 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 631 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
