IPO News: अगले हफ्ते खुलेंगे तीन कंपनियों के आईपीओ, 5020 करोड़ रुपये के इश्यूज की चेक करें डिटेल्स

IPO News: आईपीओ निवेशकों को इस समय निवेश के लिए कई मौके मिल रहे हैं। इस हफ्ते चार कंपनियों के आईपीओ खुले हैं और अब अगले हफ्ते फिर तीन कंपनियों के इश्यू आने वाले हैं

अपडेटेड Nov 06, 2022 पर 8:57 AM
IPO में अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो ढेर सारे मौके सामने आ गए हैं।

IPO News: आईपीओ निवेशकों को इस समय निवेश के लिए कई मौके मिल रहे हैं। इस हफ्ते चार कंपनियों के आईपीओ खुले हैं और अब अगले हफ्ते फिर तीन कंपनियों के इश्यू आने वाले हैं। आर्केन केमिकल्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Archean Chemicals Industries Ltd), फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस लिमिटेड (Five Star Business Finance Ltd) और कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया (Kaynes Technology India) के 5020 करोड़ रुपये के आईपीओ अगले हफ्ते खुलेंगे।

Archean Chemicals और Five Star Business के इश्यू 9 नवंबर को खुलेंगे और 11 नवंबर तक निवेशक इसमें पैसे लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए ये दोनों इश्यू 7 नवंबर को खुलेंगे और इनकी लिस्टिंग 21 नवंबर को होगी। वहीं कीन्स टेक्नोलॉजी इंडिया का आईपीओ 10 नवंबर को खुलेगा और 14 नवंबर को बंद होगा।

क्यों छाई है IPOs की बहार


जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ वीके विजयाकुमार का मानना है कि भारतीय मार्केट का प्रदर्शन दमदार है और फंडामेंटल्स भी मजबूत हैं। इसके अलावा कंपनियों की शानदार कमाई ने भी अच्छे आईपीओ के लिए बेहतर माहौल तैयार किया है। खुदरा निवेशकों की भी बाजार में भागीदारी बढ़ रही है। ऐसे में जिन आईपीओ का वैल्यूएशन बेहतर होगा, उसे बेहतर रिस्पांस मिलेगा।

Hot Stocks: अगले 2-3 हफ्ते में करना चाहते हैं डबल डिजिट कमाई तो इन स्टॉक्स पर लगाएं दांव, नहीं होंगे निराश

अगले हफ्ते खुलने वाले इश्यूज की डिटेल्स

Archean Chemicals के 1462 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 386-407 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस इश्यू के तहत 805 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरहोल्डर्स 1.61 करोड़ इक्विटी शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री करेंगे। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर्स के रिडेम्पशन में किया जाएगा।

Five Star Business Finance का 1960 करोड़ रुपये का इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है। इस इश्यू के लिए 450-474 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है।

Kaynes Technology के 856 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 559-587 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है। इश्यू के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकता करने, मौजूदा मैन्यूफैक्चरिंग फैसिलिटीज के विस्तार की फंडिंग करने और सब्सिडियरी में निवेश के लिए किया जाएगा।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।