Get App

Western Carriers का IPO ड्राफ्ट सेबी के पास जमा, ये है कंपनी की योजना

Western Carriers IPO: वेस्टर्न कैरियर्स स्केलेबल और एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल पर काम करती है। इससे जरिए यह 3पीएल और 4पीएल सॉल्यूशन्स मुहैया कराती है। 3पीएल के तहत यह वेयरहाउसिंग, पिकिंग और पैकिंग ऑर्डर्स की सर्विसेज देती है और 4पीएल के तहत यह एक कदम आगे पूरे सप्लाई चेन जैसे फुलफिलमेंटस ट्रांसपोर्टेशन और टेक्नोलॉजी को मैनेज करती है। अब यह आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है और सेबी के पास पेपर्स जमा कर दिए हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 10, 2023 पर 10:08 AM
Western Carriers का IPO ड्राफ्ट सेबी के पास जमा, ये है कंपनी की योजना
Western Carriers IPO: देश की सबसे बड़ी प्राइवेट, मल्टी-मॉडल एसेट-लाइट लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

Western Carriers IPO: देश की सबसे बड़ी मल्टी-मॉडल एसेट-लाइट प्राइवेट लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। Western Carriers (India) ने इसके लिए बाजार नियामक सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के पास ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। इस इश्यू के तहत नए शेयर भी जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों के बिक्री की योजना है। इस इश्यू के तहत नए शेयरों को जारी कर कंपनी जो पैसे जुटाएगी, उसका इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कैपिटल एक्सपेंडिचर में करने की योजना है।

Western Carriers IPO की डिटेल्स

वेस्टर्न कैरियर्स आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करने की योजना है। इसके अलावा ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत कंपनी के प्रमोटर राजेंद्र सेथिया 93.3 लाख शेयरों की बिक्री कर सकते हैं। राजेंद्र सेथिया की कंपनी में 99.99 फीसदी हिस्सेदारी है। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों में से 200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में होगा। मार्च 2023 तक कंपनी की कुल आउटस्टैंडिंग कर्ज 260.81 करोड़ रुपये की थी। वहीं 186 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कैपिटल एक्सपेंडिचर में होगा।

कंपनी की योजना कॉमर्शियल गाड़ी और 40 फीट का स्पेशलाइज्ड कंटेनर्स और 20 फीट का नॉर्मल शिपिंग कंटेनर्स और रीच स्टेकर्स खरीदने की है। दिसंबर 2022 तर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के पास जीपीएस से लैस 400 से अधिक हैवी कॉमर्शियल गाड़ियां, 13 हल्के कॉमर्शियल गाड़ियां, 400 से अधिक शिपिंग कंटेनर और 27 रीच स्टेकर्स हैं। इस इश्यू के लिए लीड मैनेजर्स जेएम फाइनेंशियल और कोटक महिंद्रा कैपिटल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें