NewJaisa Technologies का IPO आज 25 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पहले दिन अब तक इस इश्यू को 33 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। आईपीओ को 18.84 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 56.52 लाख शेयर हैं। इसके लिए प्राइस बैंड 44 से 47 रुपये प्रति शेयर है। NewJaisa भारत की दिग्गज IT इलेक्ट्रॉनिक्स रिफर्बिशिंग कंपनी है। कंपनी का लक्ष्य IPO के अपर प्राइस बैंड पर 39.93 रुपये जुटाने का है। निवेशकों के पास इसमें 27 सितंबर तक निवेश का मौका है।
