Get App

Nexus Select Trust IPO: आईपीओ खुलने से पहले ही फर्म ने एंकर निवेशकों से जुटाए ₹1,400 करोड़, जानें डिटेल

Nexus Select Trust IPO: रियल एस्टेट में निवेश वाली देश की प्रमुख ट्रस्ट में से एक नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) ने सोमवार 8 मई को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से करीब 1,440 करोड़ रुपये जुटाए

Moneycontrol Newsअपडेटेड May 08, 2023 पर 11:33 PM
Nexus Select Trust IPO: आईपीओ खुलने से पहले ही फर्म ने एंकर निवेशकों से जुटाए ₹1,400 करोड़, जानें डिटेल
Nexus Select Trust का आईपीओ मंगलवार 9 मई को खुलेगा और 11 मई को बंद होगा

Nexus Select Trust IPO: रियल एस्टेट में निवेश वाली देश की प्रमुख ट्रस्ट में से एक नेक्सस सलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) ने सोमवार 8 मई को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने से एक दिन पहले एंकर निवेशकों से करीब 1,440 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने यह रकम करीब 20 एंकर निवेशकों से जुटाए हैं। कंपनी ने एक्सचेंजों को भेजी अपनी फाइलिंग में बताया कि उसने 100 रुपये प्रति शेयर के भाव पर एंकर निवेशकों को करीब 14.39 करोड़ शेयर आवंटित किए हैं।

जिन एंकर निवेशकों ने Nexus Select Trust के शेयरों के लिए बोली लगाई, उनमें मॉर्गन स्टेनली एशिया, सेगंटी इंडिया मॉरीशस, HDFC ट्रस्टी, HDFC लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, प्रूसिक अम्बरला यूसिट्स फंड पीएलसी, IIFL इनकम ऑपर्च्युनिटीज फंड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी, ICICI प्रूडेंशियल, NPS ट्रस्ट, SBI जनरल लाइफ इंश्योरेंस, घीसालो मास्टर फंड एलपी और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन शामिल हैं। ,

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के एंकर बुक में कुल 3 घरेलू म्यूचुअल फंडों ने अपने 6 स्कीमों के जरिए बोली लगाई और उन्हें कुल 4.79 करोड़ शेयर आवंटित किए गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें