Nisus Finance IPO: निसस फाइनेंस सर्विसेज के आईपीओ को आज दूसरे दिन भी निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला है। यह पब्लिक इश्यू अब तक 18.81 गुना सब्सक्राइब हो गया है। निवेशकों के पास इसमें 6 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 114.24 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 170-180 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में अच्छी दिलचस्पी दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 29.07 गुना सब्सक्राइब हो गया है।
