Get App

Nisus Finance IPO: 4 दिसंबर को खुलेगा 114 करोड़ का SME आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल

Nisus Finance IPO: निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 101.62 करोड़ रुपये के 56.45 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 12.61 करोड़ रुपये के 7 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 5:55 PM
Nisus Finance IPO: 4 दिसंबर को खुलेगा 114 करोड़ का SME आईपीओ, प्राइस बैंड समेत तमाम डिटेल
निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ 4 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Nisus Finance IPO: निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ 4 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 114.24 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसके लिए 170-180 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह दिसंबर में SME सेगमेंट का पहला आईपीओ होगा। वहीं, चालू कैलेंडर ईयर में 100 करोड़ रुपये से अधिक साइज वाला 11वां पब्लिक इश्यू होगा। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 6 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा।

Nisus Finance IPO से जुड़ी डिटेल

निसस फाइनेंस सर्विसेज का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 3 दिसंबर को एक दिन के लिए खुलेगा। इस आईपीओ के तहत 101.62 करोड़ रुपये के 56.45 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 12.61 करोड़ रुपये के 7 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। प्रमोटर अमित अनिल गोयनका OFS में सेलिंग शेयरहोल्डर हैं।

अमित गोयनका और उनकी पत्नी मृदुला गोयनका द्वारा प्रमोटेड यह कंपनी ट्रांजेक्शन एडवाइजरी सर्विसेज, रियल एस्टेट और अर्बन इन्फ्रॉस्ट्रक्चर फंड और एसेट मैनेजमेंट सर्विसेज प्रोवाइड करती है। इसकी एक NBFC सब्सिडियरी कंपनी निसस फिनकॉर्प भी है। निवेशक 11 दिसंबर से BSE NSE प्लेटफॉर्म पर निसस के शेयरों में ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स इस इश्यू के लिए एकमात्र बुक रनिंग लीड मैनेजर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें