Niva Bupa Health Insurance Company IPO: प्राइवेट हेल्थ इंश्योरर निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज के पास IPO के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। साथ ही IPO की डेट्स भी फिक्स कर दी हैं। 2,200 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 7 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। एंकर निवेशक 6 नवंबर को बोली लगा सकेंगे। IPO की क्लोजिंग 11 नवंबर को होगी। निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी प्राइस बैंड का खुलासा सोमवार, 4 नवंबर तक करेगी।
