एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड का आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) प्रसन्न कुमार मोटुपल्ली ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि लिग्नाइट से लेकर पावर प्रोडक्शन तक का कारोबार करने वाली कंपनी अगले वित्त वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही तक आईपीओ लॉन्च करने की योजना बना रही है। मोटुपल्ली ने कहा कि पब्लिक सेक्टर की कंपनी का प्लान 2030 तक अपनी रिन्यूएबल एनर्जी कैपिसिटी को मौजूदा 1.4 गीगावाट से बढ़ाकर 6 गीगावाट करने की है।
