Get App

NSE IPO के लिए बड़ा अपडेट! SEBI चीफ बोले- इसी महीने मिल सकता है नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर एक बड़ी अपडेट है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के चेयरमैन, तुहिन कांता पांडे ने शनिवार को बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 10, 2026 पर 7:25 PM
NSE IPO के लिए बड़ा अपडेट! SEBI चीफ बोले- इसी महीने मिल सकता है नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट
NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने पहली बार 2016 में अपना DRHP दाखिल किया था

NSE IPO: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आईपीओ को लेकर एक बड़ी अपडेट है। सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के चेयरमैन, तुहिन कांता पांडे ने शनिवार को बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी करने की प्रक्रिया अब अपने अंतिम चरण में है।

उन्होंने चेन्नई में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में बताया कि यह मंजूरी इसी महीने के भीतर मिल सकती है। उनके इस बयान से बाजार में यह उम्मीद मजबूत हुई है कि NSE का आईपीओ लॉन्च होने की प्रक्रिया अब अपने फाइनल स्टेज में आ गई है।

लंबे इंतजार के बाद आगे बढ़ता IPO

NSE का आईपीओ भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में सबसे ज्यादा इंतजार किए गए आईपीओ में से एक है। इससे पहले सितंबर 2025 में एनएसई के सीईओ आशीष चौहान ने CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिलने के बाद एक्सचेंज को लिस्ट होने में लगभग 8 से 9 महीने का समय लग सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें