NTPC Green Energy IPO: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने आज 18 सितंबर को आखिरकार आईपीओ के लिए अप्लाई कर दिया है। कंपनी ने 10000 करोड़ रुपये (1.19 बिलियन डॉलर) तक का फंड जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं। ड्राफ्ट पेपर्स के मुताबिक यह कंपनी केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी करेगी और मौजूदा शेयरधारक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
