ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ 2 अगस्त को खुल रहा है। कंपनी का यह इश्यू 6,146 करोड़ रुपये का है। शेयर के अपर प्राइस बैंड पर कंपनी की वैल्यूएशन 33,522 करोड़ रुपये होगी। इस आईपीओ का निवेशक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसकी वजह यह है कि ओला इलेक्ट्रिक इंडिया के इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में मजबूत जगह बना चुकी है। ओला इलेक्ट्रिक की शुरुआत 2021 में हुई थी। सिर्फ तीन साल में कंपनी घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही है।
