Unicommerce eSolutions IPO: स्नैपडील और सॉफ्टबैंक के निवेश वाले SaaS प्लेटफॉर्म यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड का पब्लिक इश्यू 6 अगस्त को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 102-108 करोड़ रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 138 शेयर है। कंपनी 276.57 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। एंकर निवेशक 5 अगस्त को बोली लगा सकेंगे। इश्यू 8 अगस्त को क्लोज होगा। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 13 अगस्त को होगी। यूनिकॉमर्स ई-सॉल्यूशंस की शुरुआत 2012 में हुई थी। 2015 में इसे स्नैपडील ने खरीद लिया।
यह सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) प्लेटफॉर्म, ब्रांड्स, सेलर्स और लॉजिस्टिक्स प्रोवाइडर्स के लिए ई-कॉमर्स ऑपरेशंस मैनेज करता है। IPO में केवल 2.56 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। इसका मतलब है कि IPO से मिलने वाले पैसे, OFS में शेयर बिक्री करने वाले शेयरहोल्डर्स के पास जाएंगे। कंपनी को कोई अमाउंट नहीं मिलेगा। कंपनी के प्रमोटर AceVector Limited (पुराना नाम Snapdeal), Starfish I Pte. Ltd, कुणाल बहल और रोहित कुमार बंसल हैं। IPO में स्नैपडील 94.38 लाख शेयरों को बेचना चाहती है। वहीं सॉफ्टबैंक 1.61 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी।
Unicommerce eSolutions IPO का रिजर्व हिस्सा
IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। Unicommerce eSolutions IPO के लिए Iifl Securities और Clsa India बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Link Intime India है।
Unicommerce eSolutions का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 में 17.71 प्रतिशत बढ़कर 109.43 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 92.97 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष के दौरान शुद्ध मुनाफा 101.95 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13.08 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2023 में 6.48 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2023 में यूनिकॉमर्स में पब्लिक मार्केट इनवेस्टर्स ने निवेश किया। इनमें एंकरेज कैपिटल पार्टनर्स, माधुरी मधुसूदन केला, रिजवान कोइता और जगदीश मूरजानी (CitiusTech के को-फाउंडर), दिलीप वेलोडी (सदरलैंड ग्लोबल सर्विसेज के फाउंडर) और अन्य शामिल हैं।
मई-जुलाई 2024 की अवधि के दौरान सिद्धार्थ सुंदर अय्यर (SI इन्वेस्टमेंट्स), एस. के. जैन (को-फाउंडर, वेस्टब्रिज कैपिटल) और वरुण अलघ (Mamaearth) सहित हाई नेटवर्थ वाले अन्य लोगों ने भी कंपनी में शेयर खरीदे।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।