OLA Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक 4.26 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 198.17 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 46.51 करोड़ शेयर हैं। पहले दिन इस आईपीओ को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला था और यह महज 35 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका था। इसके बाद दूसरे दिन यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो सका। दूसरी ओर, इस आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इश्यू के लिए 72-76 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 6145.56 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
