OLA Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया है। आज 5 अगस्त तक यह इश्यू 1.06 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसे कुल 49.43 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है जबकि ऑफर पर 46.51 करोड़ शेयर हैं। पहले दिन इस आईपीओ को निवेशकों का ठंडा रिस्पॉन्स मिला था और यह महज 35 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका था। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 6 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। इश्यू के लिए 72-76 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 6145.56 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।
