Get App

Osel Devices stocks listing: 24 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए ओसेल डिवाइसेज के शेयर, 194 गुना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू

ओसेल डिवाइसेज कई तरह के एलईडी डिस्प्ले सिस्टम्स और हियरिंग ऐड्स बनाती है। यह इश्यू 194 गुना सब्सक्राइब हुआ था। गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में यह इश्यू 300 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में यह 200 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2024 पर 11:54 AM
Osel Devices stocks listing: 24 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुए ओसेल डिवाइसेज के शेयर, 194 गुना सब्सक्राइब हुआ था इश्यू
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्राइस करीब 63 फीसदी प्रीमियम पर चल रहा था।

ओसेल डिवाइसेज के शेयरों की लिस्टिंग अच्छी रही। कंपनी के स्टॉक्स 24 सितंबर को एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 24 फीसदी प्रीमियम के साथ 198 रुपये पर लिस्ट हुए। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 160 रुपये के प्राइस पर स्टॉक एलॉट किए थे। हालांकि, लिस्टिंग ग्रे मार्केट में चल रही कीमत के मुकाबले कम प्राइस पर हुई। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्राइस करीब 63 फीसदी प्रीमियम पर चल रहा था। ग्रे मार्केट ऐसा मार्केट है, जिसमें स्टॉक्स एक्सचेंज में किसी शेयर के लिस्ट होने से पहले ट्रेडिंग शुरू हो जाती है। यह मार्केट अनऑफिशियल है।

रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 200 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Osel Devices के आईपीओ में निवेशकों ने काफी दिलचस्पी दिखाई थी। यह इश्यू 194 गुना सब्सक्राइब हुआ था। गैर-संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में यह इश्यू 300 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में यह 200 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ था। क्यूआईबी ने तय कोटा के मुकाबले 78 गुना शेयरों के लिए बोली लगाई थी। पिछले काफी समय से एसएमई आईपीओ में निवेशक काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

एलईडी डिस्प्ले सिस्टम्स और हियरिंग ऐड्स बनाती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें