Get App

OYO IPO: पैरेंट कंपनी PRISM ने गोपनीय रास्ते से फाइल किया ड्राफ्ट, ₹6650 करोड़ जुटाने का प्लान

OYO IPO: OYO की पैरेंट कंपनी PRISM ने IPO के लिए SEBI के पास गोपनीय DRHP दाखिल किया है। कंपनी ₹6,650 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा। वैल्यूएशन समेत जानिए पूरी डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 31, 2025 पर 11:11 PM
OYO IPO: पैरेंट कंपनी PRISM ने गोपनीय रास्ते से फाइल किया ड्राफ्ट, ₹6650 करोड़ जुटाने का प्लान
यह OYO की पैरेंट कंपनी PRISM की IPO के जरिए पब्लिक मार्केट में उतरने की दूसरी कोशिश है।

OYO IPO: OYO की पैरेंट कंपनी और ग्लोबल ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनी PRISM ने IPO के लिए गोपनीय रूप से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) SEBI के पास दाखिल कर दिया है। मनीकंट्रोल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए करीब ₹6,650 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।

सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित IPO पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू होगा। इस इश्यू के जरिए कंपनी का वैल्यूएशन करीब 7 से 8 अरब डॉलर के बीच रहने का अनुमान है।

दिसंबर में शेयरहोल्डर्स से मिल चुकी है मंजूरी

यह फाइलिंग 20 दिसंबर 2025 को हुई एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) के बाद की गई है। इस बैठक में शेयरहोल्डर्स ने नियामकीय मंजूरियों और बाजार की परिस्थितियों के अधीन पूंजी जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें