Paras Defence IPO: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज के शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 28 सितंबर को होने वाला है। कंपनी के इश्यू का सब्सक्रिप्शन जबरदस्त रहा। यह 304.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 2017 के बाद पहली बार किसी इश्यू का सब्सक्रिप्शन इतना ज्यादा हुआ है। दमदार सब्सक्रिप्शन का असर ग्रे मार्केट पर भी साफ नजर आ रहा है।
Paras Defence के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 260 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के इश्यू प्राइस के मुकाबले ग्रे मार्केट प्रीमियम 150% ऊपर है। कंपनी का इश्यू प्राइस 175 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 435 (175+260) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।
अगर आपने भी Paras Defence के IPO में निवेश किया था तो जान लीजिए कैसे अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।
BSE के जरिए ऐसे चेक करें
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे उनका पैसा 29 सितंबर तक वापस आ जाएगा। जबकि जिन लोगों को शेयर आवंटित किए जाएंगे उनके डिमैट अकाउंट में 29 सितंबर के शेयर नजर आने लगेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 1 अक्टूबर को है।