Paras Defence IPO: प्राइवेड डिफेंस और स्पेस इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाने और सॉल्यूशंस प्रोवाइड कराने वाली कंपनी Paras Defence के शेयरों की लिस्टिंग अगले हफ्ते 1 अक्टूबर को हो सकती है। लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयरों की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है।
ग्रे मार्केट में Paras Defence के अनलिस्टेड शेयरों का GMP इश्यू प्राइस से 405-425 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी के इश्यू का अपर प्राइस बैंड 175 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो Paras Defence के अनलिस्टेड शेयर 600 (175+425) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी कंपनी अपने इश्यू प्राइस से 143% ऊपर ट्रेड कर रहे हैं। GMP के आधार पर अनुमान लगाएं तो कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग दमदार हो सकती है।
कंपनी का इश्यू 21 सितंबर को खुला और 23 सितंबर को बंद हुआ था। इसका इश्यू 304.26 गुना सब्सक्राइब हुआ था। यह 2007 के बाद सबसे हाइएस्ट सब्सक्रिप्शन है।
कंपनी के 71.40 लाख शेयरों के बदले 217.26 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगी है। कंपनी के 175 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से 38,000 करोड़ रुपए की बोली लगी है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्से में 112.81 गुना बोली लगी है। जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII या HNI) ने अपने हिस्से में 927.70 गुना बोली लगाई है। क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रिजर्व हिस्से में 169.65 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ है।
इस लिंक पर क्लिक करने के बाद Status of Issue Application का एक पेज खुलेगा। इसपर इक्विटी का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
आप जिस कंपनी के IPO का अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं उस कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।
इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर डालें।
इसके नीचे आपको अपने PAN की डिटेल डालनी होगी।
इसके बाद आपको I am not a robot के बॉक्स पर क्लिक करके वेरिफाई करें।
इसके बाद सर्च का बटन दबाएं और स्टेटस आपके सामने होगा।
अगर आप रजिस्ट्रार कंपनी KFin Technologies के जरिए अलॉटमेंट चेक करना चाहते हैं तो ऐसे चेक कर सकते हैं
इसके बाद ड्रॉपबॉक्स में उस IPO का नाम सेलेक्ट करें जिसका अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना है।
इसके नीचे आप इन तीनों में से कोई भी एक जानकारी देकर स्टेटस चेक कर सकते हैं-
इसके बाद अपने एप्लिकेशन का टाइप सेलेक्ट करें। यानी ASBA या नॉन-ASBA में से चुनें।
आप जो मोड सेलेक्ट करेंगे उसके हिसाब से आपको उसके नीचे जानकारी देनी होगी।
इसके बाद आप कैप्चा भरें और सबमिट कर दें।
आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके सामने होगा।
जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे उनका पैसा 29 सितंबर तक वापस आ जाएगा। जबकि जिन लोगों को शेयर आवंटित किए जाएंगे उनके डिमैट अकाउंट में 29 सितंबर के शेयर नजर आने लगेंगे। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर 1 अक्टूबर को है।