Get App

IPO लाने की तैयारी में पारले-जी बनाने वाली कंपनी, जानिए क्या है पैसे जुटाने का पूरा प्लान

Parle Products IPO: Parle-G बनाने वाली Parle Products आईपीओ को लेकर निवेश बैंकों से बातचीत कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह ऑफर पूरी तरह सेकेंडरी हो सकता है। जानिए कंपनी का प्लान, बाजार की स्थिति और आगे क्या संकेत मिल रहे हैं।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 8:01 PM
IPO लाने की तैयारी में पारले-जी बनाने वाली कंपनी, जानिए क्या है पैसे जुटाने का पूरा प्लान
Parle Products भारत की सबसे बड़ी अनलिस्टेड कंपनियों में गिनी जाती है।

देश के सबसे चर्चित कंज्यूमर ब्रांड्स में से एक अब शेयर बाजार की तरफ बढ़ सकता है। CNBC-TV18 ने सूत्रों के हवाले बताया है कि मुंबई की Parle Products ने संभावित IPO के लिए कम से कम पांच इनवेस्टमेंट बैंकों से बातचीत शुरू कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, जिन बैंकों से बात की गई है, उनमें Kotak Mahindra Bank, JM Financial और Axis Bank शामिल हैं। मई के मध्य तक औपचारिक बातचीत आगे बढ़ सकती है। अभी यह प्रक्रिया शुरुआती चरण में है।

Parle Products का क्या कहना है

इस मामले पर Parle Products ने साफ तौर पर कुछ भी पक्का नहीं कहा है। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया कि फिलहाल फोकस बिजनेस को चलाने और बढ़ाने पर है। उनके मुताबिक, इतनी बड़ी कंपनियां समय-समय पर सलाहकारों के सुझावों पर विचार करती हैं, लेकिन अभी कुछ तय नहीं हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें