Get App

PayMate India लाएगी 1,500 करोड़ रुपये का IPO, SEBI के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर, जानिए डिटेल

B2B पेमेंट सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी पेमेट इंडिया (Paymate India) ने 1,500 करोड़ का IPO लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास कागजात जमा कराए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 31, 2022 पर 3:51 PM
PayMate India लाएगी 1,500 करोड़ रुपये का IPO, SEBI के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर, जानिए डिटेल
Paymate India के आईपीओ में 375 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल होगा

बिजनेस-टू-बिजनेस पेमेंट सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी पेमेट इंडिया (Paymate India) ने 1,500 करोड़ का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कराए हैं। कंपनि ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

कंपनी अपने IPO के तहत 1,125 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी, जबकि बाकी 375 करोड़ रुपये के शेयर निवेशकों और प्रमोटरों की तरफ से बिक्री के तौर पर रखे जाएंगे। इन प्रमोटरों और निवेशकों में लाइटबॉक्स, अमेरिकी वेंचर कैपिटल फर्म मेफील्ड, IPO वेल्थ होल्डिंग्स और RSP इंडिया फंड का नाम शामिल है।

वीजा और लाइटबॉक्स वेंचर्च के निवेश वाली Paymate, अपने लीड बैंकर्स से सलाह के बाद आईपीओ से पहले करीब 225 करोड़ रुपये के शेयरों के प्राइवेट प्लेसमेंट पर भी विचार कर सकती है। अगर प्राइवेट प्लेसमेंट सफल रहता है तो IPO का साइज घट भी सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें