Petro Carbon and Chemicals IPO Shares Listings: पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स के शेयरों ने मंगलवार 2 जुलाई को शेयर बाजार में धांसू एंट्री की। कंपनी के शेयर NSE के SME प्लेटफॉर्म पर 300 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 171 रुपये के IPO प्राइस से 75.4 प्रतिशत अधिक है। यानी इसके IPO में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले ही दिन करीब 75.4 फीसदी का बंपर मुनाफा मिला है। यह मुनाफा ग्रे मार्केट के अनुमानों से भी काफी अधिक रहे। लिस्टिंग से पहले पेट्रो कार्बन एंड केमिकल्स के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 50 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। बता दें कि ग्रे मार्केट, एक अनऑफिशियल प्लेटफॉर्म है, जहां स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से पहले शेयरों का कारोबार होता है।
