Get App

PhonePe का आ रहा IPO, कंपनी ने 4 बैंकरो को किया हायर, ₹12000 करोड़ जुटाने की तैयारी

PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी फोनपे (PhonePe) ने आधिकारिक रूप से अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारियां शुरू कर दी है। कंपनी ने इस सिलसिले में देश और दुनिया के कुछ बड़े बैंकरों को आईपीओ मैनेज करने के लिए नियुक्त किया है। फोनपे ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन चेस, सिटीग्रुप और मॉर्गन स्टैनली को लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 24, 2025 पर 1:35 PM
PhonePe का आ रहा IPO, कंपनी ने 4 बैंकरो को किया हायर, ₹12000 करोड़ जुटाने की तैयारी
PhonePe अपने IPO के जरिए लगभग 1.5 अरब डॉलर (करीब ₹12,000 करोड़) जुटाने की योजना बना रही है

PhonePe IPO: डिजिटल पेमेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी फोनपे (PhonePe) ने आधिकारिक रूप से अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की तैयारियां शुरू कर दी है। कंपनी ने इस सिलसिले में देश और दुनिया के कुछ बड़े बैंकरों को आईपीओ मैनेज करने के लिए नियुक्त किया है। CNBC-TV18 ने सोमवार शाम को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि फोनपे ने कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन चेस, सिटीग्रुप और मॉर्गन स्टैनली को लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया है।

PhonePe इस IPO के जरिए लगभग 1.5 अरब डॉलर (करीब ₹12,000 करोड़) जुटाने की योजना बना रही है और कंपनी अपने लिए करीब 15 अरब डॉलर के वैल्यूएशन मांग रही है। कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अपने फाइनेंशियल सर्विसेज पोर्टफोलियो के विस्तार, मौजूदा कारोबार को मजबूत करने और रणनीतिक अधिग्रहणों के लिए करेगी।

दिग्गज अमेरिकी कंपनी वॉलमार्ट के निवेश वाली फोनपे, भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट्स कंपनियों में से एक है। यह कंपनी यूपीआई पेमेंट, बीमा, म्युचुअल फंड्स, गोल्ड और लेंडिंग जैसे सेगमेंट में अपनी सेवाएं देती है।

कंपनी के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें