Plada Infotech Services का IPO शुक्रवार 29 सितंबर को खुला। पहले दिन ही यह इश्यू ओवरसब्सक्राइब हो गया। IPO के तहत रिटेल इन्वेस्टर्स और नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए रखे गए 24,45,000 शेयरों के मुकाबले अभी तक 28,59,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं। इस तरह यह इश्यू अब तक 1.17 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। इस IPO में 5 अक्टूबर तक बोलियां लगाई जा सकेंगी। निवेशक 3,000 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।
