Positron Energy IPO: पॉजिट्रॉन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए कल यानी 12 अगस्त को खुलने वाला है। देश में ऑयल और गैस इंडस्ट्री को मैनेजमेंट और टेक्निकल एडवाइजरी देने वाली कंपनी आईपीओ के जरिए 51.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 14 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 238-250 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस आईपीओ के तहत सिर्फ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। इसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
