Get App

Positron Energy IPO Subscription: पहले दिन ही टूट पड़े निवेशक, अब तक 19.78 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Positron Energy IPO Subscription status: पॉजिट्रॉन एनर्जी के आईपीओ के तहत 20.48 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे। इसमें आवेदन करने के लिए मिनिमम लॉट साइज 600 शेयर है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹150,000 का निवेश करना होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 12, 2024 पर 9:42 PM
Positron Energy IPO Subscription: पहले दिन ही टूट पड़े निवेशक, अब तक 19.78 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Positron Energy IPO: पॉजिट्रॉन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Positron Energy IPO: पॉजिट्रॉन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पहले दिन ही इस आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू अब तक 19.78 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 2.69 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 13.62 लाख शेयर हैं। देश में ऑयल और गैस इंडस्ट्री को मैनेजमेंट और टेक्निकल एडवाइजरी देने वाली कंपनी आईपीओ के जरिए 51.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 14 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 238-250 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

Positron Energy IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में अब तक के आंकड़ों के मुताबिक रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा दांव लगाया है। उनके लिए रिजर्स हिस्सा 30.63 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को 4.82 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 14.34 गुना सब्सक्राइब हुआ है। (12 अगस्त 2024 7:30:00 PM तक)

Positron Energy IPO से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें