Positron Energy IPO: पॉजिट्रॉन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ को तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 61.14 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 8.33 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 13.62 लाख शेयर हैं। देश में ऑयल और गैस इंडस्ट्री को मैनेजमेंट और टेक्निकल एडवाइजरी देने वाली कंपनी आईपीओ के जरिए 51.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 14 अगस्त तक निवेश का मौका रहेगा। कंपनी ने इश्यू के लिए 238-250 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
