Positron Energy IPO: पॉजिट्रॉन एनर्जी लिमिटेड के आईपीओ में आज 14 अगस्त को निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 414.86 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 56.52 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 13.62 लाख शेयर हैं। देश में ऑयल और गैस इंडस्ट्री को मैनेजमेंट और टेक्निकल एडवाइजरी देने वाली कंपनी आईपीओ के जरिए 51.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने इश्यू के लिए 238-250 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।
