Presstonic Engineering IPO : प्रेसटॉनिक इंजीनियरिंग का आईपीओ कल यानी 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इस इश्यू में 13 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 72 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 23.30 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह एक NSE SME आईपीओ है, जिसके तहत 32.37 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल दी है।
