Presstonic Engineering का IPO आज 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह इश्यू अब तक 6.42 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 1.97 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 30.73 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस इश्यू में 13 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 72 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 23.30 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह एक NSE SME आईपीओ है, जिसके तहत 32.37 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल दी है।
