Get App

Presstonic Engineering का IPO 50 गुना भरा, जानिए अलग-अलग कैटेगरी का हाल

Presstonic Engineering IPO : आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 14 दिसंबर को किया जा सकता है। वहीं, असफल निवेशकों के लिए रिफंड की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू हो जाएगी और इसी दिन सफल निवेशकों के अकाउंट्स में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Dec 12, 2023 पर 9:14 PM
Presstonic Engineering का IPO 50 गुना भरा, जानिए अलग-अलग कैटेगरी का हाल
Presstonic Engineering के IPO को आज 12 दिसंबर को भी निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Presstonic Engineering के IPO को आज 12 दिसंबर को भी निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। यह इश्यू अब तक 49.96 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 15.35 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 30.73 लाख शेयर हैं। निवेशकों के पास इस इश्यू में 13 दिसंबर तक निवेश का मौका होगा। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने 72 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 23.30 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह एक NSE SME आईपीओ है, जिसके तहत 32.37 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। यहां हमने इस आईपीओ से जुड़ी तमाम डिटेल दी है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में रिटेल निवेशक जमकर दांव लगा रहे हैं। इनके लिए रिजर्व हिस्सा 78.16 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स का हिस्सा 21.73 गुना सब्सक्राइब हुआ है। प्रेसटॉनिक आईपीओ के लिए 1,600 शेयरों का लॉट साइज तय किया गया है। निवेशक कम से कम 1,600 शेयरों के और इसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। अपर प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 115,200 रुपये का निवेश करना होगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें