Get App

जबरदस्त मुनाफे का लौटा वक्त, अगले हफ्ते आ रहा है ₹1000 करोड़ से ज्यादा का IPO

मई के बाद नवंबर आईपीओ के लिहाज से सबसे व्यस्त महीना रहने की उम्मीद है। Dharmaj Crop Guard और Uniparts India के आईपीओ इस महीने के आखिर में आएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 26, 2022 पर 8:04 AM
जबरदस्त मुनाफे का लौटा वक्त, अगले हफ्ते आ रहा है ₹1000 करोड़ से ज्यादा का IPO
मई में Life Insurance Corporation का आईपीओ आया था। लॉजिस्टिक्स फॉर्म Delhivery ने भी मई में अपना आईपीओ पेश किया था। कंपनियों ने उस महीने आईपीओ से 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए थे।

IPO Next week: अगले हफ्ते भी आईपीओ मार्केट में रौनक रहेगी। 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आईपीओ बाजार में आने वाले हैं। मई के बाद नवंबर आईपीओ के लिहाज से सबसे व्यस्त महीना रहने की उम्मीद है। Dharmaj Crop Guard और Uniparts India के आईपीओ इस महीने के आखिर में आएंगे। नवंबर में अब तक 8 कंपनियां करीब 9,500 करोड़ रुपये के आईपीओ पेश कर चुकी हैं। इनमें Global Health, Five Star Business Fianance, Archean Chemical Industries और Fusion Micro Finance शामिल हैं। मई में Life Insurance Corporation का आईपीओ आया था। लॉजिस्टिक्स फॉर्म Delhivery ने भी मई में अपना आईपीओ पेश किया था। कंपनियों ने उस महीने आईपीओ से 30,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए थे।

अगले हफ्ते Dharmaj Crop आईपीओ से 251 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश करेगी। इसमें 216 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबिक 35.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर प्रमोटर बेचेंगे। यह वेनस पाइप्स के आईपीओ के बाद सबसे छोटे साइज का आईपीओ होगा। वेनस पाइप्स और ट्यूब्स ने मई में 165 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। यह ऑफर 28-30 नवंबर के बीच खुला रहेगा। शेयर का प्राइस बैंड 216-237 रुपये होगा।

यह भी पढ़ें : Daily Voice| FY2023 के बाकी महीनों में बैंकिंग सेक्टर का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा: CapGrow Capital के अरुण मल्होत्रा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें