Property Share Investment Trust IPO subscription status: प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ को आज 4 दिसंबर को निवेशकों का मजबूत रिस्पॉन्स मिला। सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह पब्लिक इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। हालांकि, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स का हिस्सा पूरी तरह नहीं भर सका। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 352.91 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह भारत का पहला रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (SM-REIT) है। इसका प्राइस बैंड 10 लाख-10.5 लाख रुपये प्रति शेयर है।
