Get App

Property Share REIT IPO Subscription: दूसरे दिन भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, महज 8% सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Property Share Investment Trust IPO subscription status day 2: नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने इस आईपीओ में थोड़ी दिलचस्पी दिखाई है और उन्होंने अपने लिए आवंटित कोटे से 32 फीसदी यूनिट्स खरीदे हैं। इसके अलावा, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अभी तक इस ऑफर में कोई निवेश नहीं किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 03, 2024 पर 11:02 PM
Property Share REIT IPO Subscription: दूसरे दिन भी निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स, महज 8% सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Property Share Investment Trust IPO: प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Property Share Investment Trust IPO subscription status: प्रॉपर्टी शेयर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के आईपीओ को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 3 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह पब्लिक इश्यू महज 8 फीसदी सब्सक्राइब हो सका है। BSE पर सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार निवेशकों ने आईपीओ में REIT की 267 यूनिट्स के लिए आवेदन किया है, जो कि 3361 यूनिट्स के ऑफर साइज का 8 फीसदी है।

Property Share REIT IPO का सब्सक्रिप्शन डेटा

नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने इस आईपीओ में थोड़ी दिलचस्पी दिखाई है और उन्होंने अपने लिए आवंटित कोटे से 32 फीसदी यूनिट्स खरीदे हैं। इसके अलावा, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अभी तक इस ऑफर में कोई निवेश नहीं किया है। नेट ऑफर साइज का 75 फीसदी तक हिस्सा इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए और शेष 25 फीसदी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए आरक्षित किया गया है।

कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 352.91 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह भारत का पहला रजिस्टर्ड स्मॉल एंड मीडियम रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (SM-REIT) है। निवेशकों के पास इसमें 4 दिसंबर तक निवेश का मौका रहेगा। इसका प्राइस बैंड 10 लाख-10.5 लाख रुपये प्रति शेयर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें