Get App

Protean eGov Tech IPO : खुल गया 490 करोड़ का आईपीओ, सब्सक्राइब करें या नहीं? एक्सपर्ट्स की राय

इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 143.5 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एलआईसी म्यूचुअल फंड और सोसाइटी जेनरल ने एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में निवेश किया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 06, 2023 पर 4:52 PM
Protean eGov Tech IPO : खुल गया 490 करोड़ का आईपीओ, सब्सक्राइब करें या नहीं? एक्सपर्ट्स की राय
प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज का पब्लिक इश्यू आज 6 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है।

Protean eGov Tech IPO : प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज का पब्लिक इश्यू आज 6 नवंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 490.33 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इस आईपीओ को डोमेस्टिक ई-गवर्नेंस मार्केट में कंपनी की स्थिति और उचित वैल्यूएशन के चलते अधिकांश एनालिस्ट्स ने पॉजिटिव रेटिंग दी है। निवेशकों के पास इसमें 9 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। इसके लिए 752-792 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह इश्यू पूरी तरह से 61.91 लाख शेयरों का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) है।

एंकर निवेशक

इश्यू खुलने से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 143.5 करोड़ रुपये जुटा लिए थे। एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, एलआईसी म्यूचुअल फंड और सोसाइटी जेनरल ने एंकर बुक के माध्यम से कंपनी में निवेश किया।

आईपीओ खर्चों को छोड़कर पूरी आय सेलिंग शेयरहोल्डर्स को जाएगी और कंपनी को ऑफर से कोई पैसा नहीं मिलेगा। क्या आपको प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज आईपीओ में निवेश करना चाहिए? आइए जानते हैं ब्रोकरेज की राय।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें