Get App

Protean eGov Technologies IPO: 6 नवंबर को खुल रहा है इश्यू, प्राइस बैंड हुआ फिक्स

इस ऑफर में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 1.5 लाख इक्विटी शेयरों को रिजर्व रखा गया है। उन्हें ये शेयर फाइनल ऑफर प्राइस से 75 रुपये प्रति शेयर की छूट पर मिलेंगे। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को निकालने के बाद बचा हिस्सा नेट इश्यू या नेट ऑफर है। Protean eGov Technologies को वित्त वर्ष 2022-23 में 107.04 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। इस दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 742.2 करोड़ रुपये हो गया

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 01, 2023 पर 11:15 AM
Protean eGov Technologies IPO: 6 नवंबर को खुल रहा है इश्यू, प्राइस बैंड हुआ फिक्स
निवेशक 18 इक्विटी शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।

सिटीजन-सेंट्रिक ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस डेवलपर Protean eGov Technologies का आईपीओ 6 नवंबर को खुलने जा रहा है। इसके लिए प्राइस बैंड 752-792 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। Protean eGov Technologies को पहले NSDL ई-गवर्नेंस इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम से जाना जाता था। इस आईपीओ में 8 नवंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। एंकर निवेशक 3 नवंबर को बोली लगा सकेंगे। कंपनी ऊपरी प्राइस बैंड पर 61.91 लाख इक्विटी शेयरों के आईपीओ से 490.3 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

इस इश्यू में केवल ऑफर-फॉर-सेल (OFS) रहेगा, जिसके तहत 360 वन स्पेशल अपॉर्च्युनिटीज फंड, एनएसई इन्वेस्टमेंट्स, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, डॉयचे बैंक एजी और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया सहित कई निवेशक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। इसलिए इश्यू के माध्यम से जुटाया गया सारा पैसा, शेयर बिक्री करने वाले शेयरधारकों के पास जाएगा।

रिजर्व हिस्से की डिटेल

इस ऑफर में कंपनी के कर्मचारियों के लिए 1.5 लाख इक्विटी शेयरों को रिजर्व रखा गया है। उन्हें ये शेयर फाइनल ऑफर प्राइस से 75 रुपये प्रति शेयर के डिस्काउंट पर मिलेंगे। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से को निकालने के बाद बचा हिस्सा नेट इश्यू या नेट ऑफर है। नेट इश्यू का आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए और 15 प्रतिशत हाई नेट वर्थ वाले लोगों के लिए रिजर्व किया गया है। शेष 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए अलग रखा गया है। निवेशक 18 इक्विटी शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें