Protean eGov Tech के आईपीओ को आज 7 नवंबर को भी निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली। यह आईपीओ पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। आज दूसरे दिन तक यह 3.21 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को 1.40 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 43.78 लाख शेयर हैं। कंपनी आईपीओ के जरिए 490.33 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। निवेशकों के पास इसमें 9 नवंबर तक निवेश का मौका होगा। इसके लिए 752-792 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है।
