Purple United Sales IPO: पर्पल यूनाइटेड सेल्स लिमिटेड का आईपीओ 11 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। नोएडा स्थित फैशन ब्रांड का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 32.81 करोड़ रुपये जुटाने का है। ऑफर के लिए प्राइस बैंड 121-126 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत 26.04 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट नहीं है, जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय कंपनी को जाएगी।
