Get App

71 रुपये का शेयर ₹260 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन इस IPO ने कराई 266% की धांसू कमाई

Purv Flexipack IPO Listing: पूर्व फ्लैक्सीपैक के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ने निवेशकों को पहले ही दिन मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयर मंगलवार 3 मार्च को एनएसई एसएमई (NSE SME) प्लेटफॉर्म पर 260 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 71 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 266% फीसदी अधिक है

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 05, 2024 पर 10:56 AM
71 रुपये का शेयर ₹260 पर हुआ लिस्ट, पहले ही दिन इस IPO ने कराई 266% की धांसू कमाई
Purv Flexipack IPO Listing: पूर्व फ्लैक्सीपैक के आईपीओ को 421.78 गुना का बंपर सब्सक्रिप्शन मिला था

Purv Flexipack IPO Listing: पूर्व फ्लैक्सीपैक के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ने निवेशकों को पहले ही दिन मालामाल कर दिया है। कंपनी के शेयर मंगलवार 5 मार्च को एनएसई एसएमई (NSE SME) प्लेटफॉर्म पर 260 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इसके 71 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 266% फीसदी अधिक है। यानी आईपीओ निवेशकों को पहले ही दिन करीब 266% का मुनाफा मिला है। लिस्टिंग से पहले, कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में कीब 83 फीसदी के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। हालांकि इसकी लिस्टिंग ने ग्रे मार्केट के अनुमानों को पीछे छोड़ दिया।

पूर्व फ्लैक्सीपैक का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 27 फरवरी को बोली के लिए खुला था और 29 फरवरी को बंद हुआ था। इस आईपीओ 421.78 गुना का बंपर सब्सक्रिप्शन मिला था। शेयरों को 71 रुपये के फिक्स भाव पर लॉन्च किया गया था और इसके लिए न्यूनतम 1,600 शेयरों का लॉट साइज था।

पूर्व फ्लैक्सीपैक का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों का था और कंपनी ने इससे करीब 40.21 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री से मिली राशि का इस्तेमाल अपने कर्ज को घटाने, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में करेगी।

पूर्व फ्लैक्सीपैक लिमिटेड ने साल 2005 में अपने कारोबार की शुरुआत की छी। यह कंपनी BOPP फिल्म, पॉलीस्टर फिल्म्स, सीपीपी फिल्म्स, प्लास्टिक ग्रेनुअल्स, इंक, एडेहेसिव्स, मास्टरबैचेज, मास्टरबैच, एथिल एसीडेट और टाइटेनियम डाइऑक्साइड आदि प्लास्टिक प्रोडक्ट को डिस्ट्रीब्यूट करती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें